गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

विधानसभा में सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव में जोरदार

बिहार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 July 2025

बिहार विधानमंडल में मानसूत्र सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा में एसआईआर के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार दस्तावेज के मामले में सबसे फिसड्डी है। नागरिकता तय करने का काम भारत सरकार और गृह मंत्रालय का है न कि चुनाव आयोग का।

इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता का कार्यकाल देखें। सीएम नीतीश ने तेजस्वी से कहा कि तब तुम बच्चा थे। सीएम ने कहा कि हमने मुस्लिमों के लिए बहुत काम किया है। आरजेडी बताएं कि उन्होंने मुस्लिमों के लिए क्या किया है? केंद्र सरकार हमारी पूरी मदद कर रही है। हम लोग मिलकर सभी कमियों को पूरा कर रहे हैं।

अंड-मंड बोलना है बोलते रहिए

सीएम ने कहा कि अब मामला चुनाव लड़ने का है। चुनाव लड़िए और लड़ने में जो अंड-मंड बोलना है बोलते रहिए। इस दौरान सीएम ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले किसी महिला को कुछ दिया था? हमने इसे बढ़ाकर हमने 50 प्रतिशत किया है। हम इसे 2006 से किया। हमने सभी लोगों के लिए काम किया है। इसके बाद सीएम ने कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

सीएम ने पत्रकारों से की ये अपील

सीएम ने तेजस्वी से कहा कि जब तुम बच्चा थे तो शाम को पटना में कोई शहर से बाहर नहीं निकल पाता था। कोई शाम में घर से बाहर नहीं जाता था। सीएम ने पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं तो इन लोगों से कहूंगा कि ये लोगों को बताएं कि इन लोगों के समय क्या था और हमने क्या काम किया है? ये लोगों को बताएं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish