गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

22 से घटेगा दूध का दाम, लेकिन आपके ब्रांड

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 12 September 2025

पर नह यह

अहमदाबाद 

अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले दिनों में दूध के दाम कम हो जाएंगे, तो यह खबर पढ़ना आपके लिए जरूरी है. सरकार ने अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (UHT) दूध पर जीएसटी को 5% से घटाकर 0% कर दिया है. यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा. इसका मतलब है कि केवल UHT दूध की कीमतें घटेंगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि पैकेट वाले ताजा दूध पर पहले से ही कोई जीएसटी नहीं लगता था. इसलिए ताजे दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दूध 3-4 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा, लेकिन यह जानकारी सही नहीं है.

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. क्योंकि इस पर पहले से ही जीएसटी शून्य था.” इसलिए, अगर आप रोज़ाना जो दूध का पाउच खरीदते हैं, उसकी कीमत जस की तस रहेगी. सिर्फ़ वे लोग जो UHT दूध खरीदते हैं, उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी.

क्या होता है UTH मिल्क? आम दूध से कैसे है अलग

अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (यूएचटी) दूध और सामान्य पैकेट वाला दूध कई बातों में अलग होते हैं, जैसे उन्हें गर्म करने का तरीका, इनकी शेल्फ लाइफ, स्टोर करने का तरीका और स्वाद. यूएचटी दूध को प्रोसेसिंग के दौरान बहुत ज्यादा गर्म किया जाता है. इसे करीब 135–140°C पर सिर्फ 2–5 सेकंड के लिए उबाला जाता है. इससे दूध में मौजूद लगभग सारे बैक्टीरिया और जीवाणु खत्म हो जाते हैं और यह दूध लगभग पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है.

वहीं, सामान्य पैकेज्ड दूध को 72°C पर 15 सेकंड के लिए गर्म किया जाता है (इसे पाश्चराइजेशन कहते हैं). इससे केवल हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं, बाकी कुछ सूक्ष्मजीव रह जाते हैं.

यूएचटी दूध खास तरह की सीलबंद पैकिंग में आता है. इसे तब तक फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती, जब तक आप पैक खोल नहीं देते. यह कई महीनों तक सुरक्षित रह सकता है. सामान्य पैकेज्ड दूध को हमेशा फ्रिज में रखना जरूरी होता है और यह ज्यादा दिन नहीं टिकता.

दोनों के स्वाद में भी थोड़ा फर्क होता है. यूएचटी दूध में हल्की सी “पकी हुई” खुशबू आ सकती है, जबकि सामान्य दूध का स्वाद ताजा लगता है. पोषण की बात करें तो दोनों लगभग समान होते हैं, बस यूएचटी प्रक्रिया में कुछ विटामिन (जैसे फोलेट) थोड़े कम हो सकते हैं और प्रोटीन की संरचना में हल्का बदलाव आ सकता है.

यूएचटी दूध का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लंबे समय तक चलता है और बिना फ्रिज के भी सुरक्षित रहता है. सामान्य पैकेज्ड दूध जल्दी खराब हो सकता है और हमेशा ठंडा रखना पड़ता है. इन दोनों में कोई प्रिजर्वेटिव (रसायन) नहीं डाले जाते. यूएचटी दूध की लंबी उम्र सिर्फ उसे ज्यादा तापमान पर गर्म करने और खास पैकिंग की वजह से होती है.

संबंधित खबरें

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish