बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पंजाब के बठिंडा में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 January 2025

बठिंडा
पंजाब के बठिंडा से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला बेटा बार-बार बुजुर्ग मां-बाप को कॉल कर रहा था, लेकिन उसकी बात हो नहीं पा रही थी। इसके बाद उसने पड़ोसियों को कॉल कर सब कुछ बताया। बेटे की गुजारिश पर जब लोग घर पर पहुंचे, तो उन्हें मृत पाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।

बुजुर्ग दंपती की पहचान कियास सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा, "हत्या के शिकार हुए बुजुर्ग दंपती खेतों के बीच बने घर में रहते थे। उनका बेटा दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है।"

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उनका बेटा अपने मां-पिता को फोन कर रहा था। बार-बार फोन करने के बावजूद भी उसका उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहली नजर में पाया कि बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियार से हत्या की गई है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish