गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 256 रनों का लक्ष्य

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

हैमिल्टन
रचिन रविंद्र (79), मार्क चैपमैन (62) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 31 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज विल यंग (16) का विकेट गवां दिया। उन्हें ए फर्नांडो ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने रचिन रविंद्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े। 20वें ओवर में महीश तीक्षणा ने मार्क चैपमैन 52 गेंदों में (62) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।
23वें ओवर में हसरंगा ने रचिन रविंद्र 63 गेंदों में (79) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टॉम लेथम (एक) रनआउट हुये। ग्लेन फिलिप्स (22), कप्तान मिचेल सैंटनर (20) और डैरिल मिचेल (38) रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी चार विकेट मात्र आठ रन जोड़कर गवां दिये। न्यूजीलैंड की टीम 37 ओवर में नौ विकेट पर 255 रन का स्कोर बना सकी। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने चार विकेट लिये। वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। एहसान मलिंगा और असिता फर्नांडो ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish