गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया, तोड़े सारे भ्रम, अब बोले- अटल जी ने सीएम बनाया, NDA में ही रहेंगे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 January 2025

पटना
राष्ट्रीय जनता दल(आजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के ऑफर से उपजे सियासी भ्रम को तोड़ने के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने फिर कहा है कि अब कहीं नहीं जाएंगे और एनडीए में ही रहेंगे। कहा कि दो बार गलती से इधर-उधर चले गए लेकिन अब पुराने साथी के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार ने लगातार तीसरे दिन यह लालू यादव के खुले ऑफर पर जवाब दिया है। वैशाली से पहले शनिवार को गोपालगंज, रविवार को मुजफ्फरपुर में यही बयान दिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर वैशाली पहुंचे। जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष के इलाका महनार के नगवां गांव से उन्होंने प्रगति यात्रा की शुरुआत की जहां सीएम के स्वागत की खास तैयारी की गयी थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish