थाना खरोरा की कमान संभालते ही के.के. कुशवाहा ने पत्रकारों से की चर्चा, अवैध गतिविधियों पर सख्ती का संदेश

Share This Post

खरोरा के नए थाना प्रभारी के.के. कुशवाहा ने पत्रकारों से भेंट कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रेस से सहयोग की अपेक्षा जताई।

खरोरा। हाल ही में पुलिस विभाग में हुए व्यापक फेरबदल के तहत खरोरा थाने के नए प्रभारी के रूप में के.के. कुशवाहा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने खरोरा विश्रामगृह में स्थानीय पत्रकारों से सौजन्य भेंट करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताई।

पुलिस प्रशासन द्वारा 27 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया, जिसमें खरोरा थाना भी शामिल था। पूर्व थाना प्रभारी दीपक पासवान के स्थान पर के.के. कुशवाहा को खरोरा थाना का प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि जानकी कुशवाहा (के.के. कुशवाहा) पहले भी खरोरा थाने में पदस्थ रह चुके हैं और अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने थाना परिसर के बाहर स्थित मैदान में एक भव्य शिव मंदिर और हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया था।

इन मंदिरों का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हाल ही में रायपुर के गुड़ियारी में उनकी पदस्थापना के दौरान नगरवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न हुआ था। उस समय से ही स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी कि यदि कुशवाहा पुनः खरोरा लौटते हैं तो मंदिर को और व्यवस्थित और भव्य रूप देंगे। अब कुछ ही महीनों में वे पुनः खरोरा लौट आए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और भक्तों में हर्ष का वातावरण है।

अपने नवीन कार्यभार को लेकर पत्रकारों से हुई मुलाकात में श्री कुशवाहा ने कहा, “हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में अपराध, विशेष रूप से अवैध शराब व्यापार, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसमें मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आप सभी का सहयोग अपेक्षित है ताकि हम मिलकर एक सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर सकें।”

उन्होंने कहा कि थाना और प्रेस के बीच पारदर्शिता और समन्वय कायम रहना चाहिए, जिससे जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। कुशवाहा ने पत्रकारों से क्षेत्र की समस्याओं और जनआकांक्षाओं को समय पर साझा करने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस हर सूचना को गंभीरता से लेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

इस अवसर पर खरोरा क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारगण – श्याम अग्रवाल, गजेंद्र रथ, वर्मा रोहित वर्मा, सूरज सोनी, सचिन अग्रवाल, सुमित सेन, अभिलाष अग्रवाल, चेतन वर्मा, देवेंद्र पंसारी, रमेश शर्मा, दिलराज छाबड़ा, वकार आलम और राकेश देवांगन – उपस्थित रहे। सभी ने नए थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए अपराध नियंत्रण के प्रयासों में मीडिया की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

के.के. कुशवाहा को उनके पुराने अनुभव और कार्यशैली के लिए जाना जाता है। खरोरा में उनके पहले कार्यकाल में जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ था, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण मामलों में सफलता मिली थी। उनके दोबारा थाने में आगमन से क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

कुशवाहा ने अंत में कहा, “हमारा लक्ष्य केवल अपराध पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जनविश्वास को और मजबूत करना है। इसके लिए संवाद, सतर्कता और सेवा भाव तीनों आवश्यक हैं।” उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप