गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 July 2025

भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जस्टिस यशवंत वर्मा मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट एक नई बैंच बनाएगा। दरअसल, यशवंत वर्मा पर कैश कांड में फंसे हैं। उनके घर पर भारी संख्या में नकदी मिली थी, तभी से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस यशवंत वर्मा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका का जिक्र किया। इस याचिका में जस्टिस वर्मा के मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की गई है।

सुनवाई के लिए गठित होगी नई बेंच

भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने इस मामले की सुनवाई के लिए एक नई पीठ नियुक्त करने की बात कही। चीफ जस्टिस ने यह भी साफ कर दिया कि उनको लिस्टेड क्यों नहीं किया जा सकता है। बीआर गवई ने कहा कि ‘यह मामला जस्टिस वर्मा से जुड़ा है। इसलिए उनको लिस्टेड नहीं कर सकते हैं। बता दें कि कपिल सिब्बल ने कहा था कि ‘यह उनके निष्कासन से जुड़ा है। हम इसे जल्द से जल्द सूचीबद्ध करने का अनुरोध कर रहे हैं।’

क्या है जस्टिस वर्मा केस?

14 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस वर्मा के घर पर आग लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला था। हालांकि, इस मामले पर जस्टिस वर्मा का कहना था कि वह निर्दोष हैं, उन्होंने कभी भी अपने घर पर ये कैश नहीं रखा था। उनको फसाने की साजिश की जा रही है। इस दौरान जस्टिस वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से हटाकर इलाहबाद हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव भी दिया गया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish