चिराग पासवान ने कहा- NDA के सभी घटक दल मजबूती से लड़ेंगे बिहार का चुनाव और 225 सीटें जीतेंगे

Share This Post

पटना
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में आगामी चुनाव एनडीए के सभी घटक दल एक साथ मिलकर मजबूती से लड़ेंगे और 225 सीटें जीतकर सरकार भी बनाएंगे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, "जो लोग भी यह प्रयास कर रहे हैं और जो लोग यह मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं कि एनडीए में किसी प्रकार की टूट हो या एनडीए का कोई घटक टूटकर विपक्षी दलों के गठबंधन की तरफ जाए, तो साफ है कि यह नहीं होने वाला है।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "एक बात तय है कि आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव एनडीए के सभी पांचों घटक दल एक साथ पूरी मजबूती के साथ न सिर्फ लड़ेंगे, बल्कि, एनडीए की मजबूत सरकार विधानसभा चुनाव के बाद बनेगी।"

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने कहा कि हम 225 से ज्यादा सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, "मैं लाठीचार्ज का कतई पक्षधर नहीं हूं। छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनकी हर उचित मांग को पूरा किया जाना चाहिए। उन पर लाठी चलाना कहीं से उचित नहीं है। छात्रों से बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला रहना चाहिए, इसका मैं पक्षधर हूं।"

हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे थे, जिस पर पुलिस ने पहले पानी की बौछार की थी और उसके बाद लाठीचार्ज किया गया था। इसमें कई अभ्यर्थी घायल हुए थे। इस घटना के बाद विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप