बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

गिरिराज सिंह ने कट्टरपंथी ताकतों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया, कहा- देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 January 2025

बिहार
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कट्टरपंथी ताकतों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी मुसलमान देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।

"देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश"
गिरिराज सिंह ने शहाबुद्दीन के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि क्या ये लोग देश को बांग्लादेश जैसी स्थिति में ले जाना चाहते हैं? उन्होंने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये नेता चुप क्यों हैं? क्या इनकी चुप्पी का मतलब समर्थन है? गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कुंभ का मेला लग रहा है, और हिंदुओं से झगड़ा करना इनका मकसद है। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव चुप क्यों हैं?

बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (AIMJ) के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि जिस जमीन पर महाकुंभ 2025 की तैयारी की जा रही है, वह वक्फ की जमीन है और वहां मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish