शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत लगातार जारी, बिगड़ी तबीयत, नहीं दे रहे कोई जवाब!

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 January 2025

संगरूर/चंडीगढ़
खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत लगातार जारी है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। देर रात भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर 88/52 पर पहुंच गया था। इस बारे में बात करते हुए डल्लेवाल के डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मॉनिटर में भी उनका बी. पी. नोट नहीं हो रहा था, इतना ज्यादा बी.पी. डाऊन हो गया था।

उसका शरीर बर्फ की तरह ठंडा हो गया था और उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। डल्लेवाल ने 30-40 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। इस समय डल्लेवाल की जो हालत है, उन्हें इस समय ICU में होना चाहिए और उनका पूरा इलाज होना चाहिए लेकिन   डल्लेवाल ने इलाज कराने से इनकार कर दिया है।

डॉक्टर ने कहा कि डल्लेवाल बेहद खतरे में है और कभी भी कुछ भी हो सकता है। बता दें कि गत दिवस सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवामुक्त जज नायब सिंह के नेतृत्व में गठित हाई पावर कमेटी ने किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की थी। कमेटी ने डल्लेवाल से मेडिकल कराने की अपील की थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish