बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कोहरे में हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

फरीदाबाद
कोहरे में हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर और चालकों को यातायात नियमों के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। धुंध में सड़क हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत ऑटो, बाइक, ट्रैक्टर ट्राली वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कर्मचारी अनिल ने बताया कि धुंध के मौसम में कम दृश्यता के चलते दुर्घटना ना हो इसके लिए जागरूक किया।  जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे ही कोहरा भी बढ़ेगा। कोहरे के कारण आगे वाले वाहन नजर नहीं आते हैं, इस वजह से लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, जिसे देख NHAI की टीम ने वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप भी चिपकाने शुरू कर दिए हैं, ताकि घने कोहरे में लाइट से रिफ्लेक्टर टेप की चमक से वाहन का पता चल सके। यह अभियान हमारा  लगातार जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish