कलेक्टर ने कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 86 अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद

Share This Post

महासमुंद

 कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य विभाग, भू-अधिकारी, आदिवासी विकास, आबकारी एवं खनिज विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें 86 शासकीय सेवक अनुपस्थित पाए गए।

बता दें कि अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए अपर कलेक्टर को अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर शासकीय दायित्वों का पालन करें। साथ ही उन्होंने कार्य स्थल पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की फाइल व्यवस्था, स्वच्छता का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखाओं में दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित रखने, स्वच्छता बनाए रखने और कार्यालय समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप