शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मंत्रियों की कोठियां फिर से होंगी चमचमाती, करोड़ों का

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2025

कर बजट सरक

चंडीगढ़ 
हरियाणा सरकार ने मंत्रियों की सरकारी कोठियों के रखरखाव के लिए एक बार फिर से 5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह मौजूदा कार्यकाल में दूसरी बार है जब इस तरह की राशि को मंजूरी दी गई है। इससे पहले नवंबर 2024 में विधानसभा सत्र के दौरान 15 करोड़ रुपये मरम्मत कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यभार संभालने के बाद अधिकांश मंत्रियों को कोठियां अलॉट कर दी गई थीं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कोठी लेने से इंकार किया था, जबकि मंत्री विपुल गोयल को हाल ही में सेक्टर-16 में आवास मिला है, जहां फिलहाल मरम्मत जारी है। नवंबर 2024 में स्वीकृत बजट से अधिकांश कोठियों की मरम्मत का काम कई महीनों तक चलता रहा। अब कुछ मंत्रियों द्वारा अतिरिक्त राशि की मांग के बाद विधानसभा ने फिर से 5 करोड़ की स्वीकृति दी है।

मनोहर लाल के कार्यकाल में खर्च हुए थे 21 करोड़ रूपये
गौरतलब है कि विपक्ष ने इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। यह परंपरा पहले भी रही है कि हर साल मरम्मत के लिए बजट पारित होता है। आंकड़ों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दूसरे कार्यकाल (2019-2024) में कुल 21 करोड़ रुपये कोठियों के रखरखाव पर खर्च किए गए थे। उस दौरान कई मंत्रियों के आवासों की मरम्मत 3 से 4 बार हुई थी, जिनमें करोड़ों रुपये खर्च हुए थे।

संबंधित खबरें

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish