गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री श्री

छत्तीसगढ़ ✍ Dipti Das 🕐 24 September 2026

54 करोड़ रूपए की लागत से 4 लेन सड़क बनने से शहर के विकास को मिलेगा नई रफ्तार

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव गुरूवार 24 सितंबर को कृषि उपज मंडी परिसर कबीरधाम में आयोजित समारोह में कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय कवर्धा में 54 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 30 के किलो मीटर 50 से 57 तक 7.8 किलो मीटर का फोर लेन का उन्नयन एवं डिवाईडर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर के विकास नई रफ्तार मिलेगी। यह सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक, चंद्रयान हॉस्पिटल से कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी। गुरूवार 24 सितंबर को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर आयोजित भूमिपूजन समारोह के अवसर पर श्री सांसद श्री संतोष पांडेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

        जिला प्रशासन द्वारा शहर के विकास को गति देने वाली इस महत्वपूर्ण कार्यो के भूमिपूजन समारोह को सफलता पूर्वक संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस 4 लेन सड़क परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों को कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान यानी धर्मनगरी के स्वरूप के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यह निर्माण कार्य कवर्धा के विकास की दिशा में यह निर्माण शहर की सुव्यस्थित यातायात व्यवस्था, सुंदरता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम होगा।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish