गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

गाजर-सूजी को भूल जाएं, कद्दू का हलवा हलवा बनाएं

Head Lines ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2025

Nbsp कद कर

कद्दू का हलवा स्‍वाद और सेहत से भरपूर होता है। इसे बनाना भी कोई मुश्कि‍ल काम नहीं है। आप इसे कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं।

सामग्री :

    कद्दू (पीला वाला) आधा क‍िलो कद्दूकस किया हुआ
    दूध दो कप
    चीनी स्वाद अनुसार
    देसी घी 4 बड़े चम्मच
    इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
    काजू कटा हुआ
    बादाम कटा हुआ
    किशमिश एक बड़ा चम्मच

विधि :

    सबसे पहले कद्दू को धोकर छील लें और बीज निकाल दें। फिर इसे कद्दूकस कर लें।
    अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक भूनें, जब तक कि कच्चापन चला न जाए।
    अब इसमें दूध डालकर अच्छे से मिला लें। ढककर मध्यम आंच पर पकाएं जब तक दूध लगभग सूख न जाए।
    बीच-बीच में चलाते रहें।
    जब दूध सूख जाए, तो इसमें चीनी डालें।
    चीनी डालने पर हलवा थोड़ा ढीला हो जाएगा। इसे अच्छे से चलाते हुए पकाएं।
    अब बचा हुआ घी डालकर तब तक पकाएं जब तक हलवा चिकना और चमकदार न हो जाए।
    इसके बाद इलायची पाउडर और कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर मिला दें।
    गरम-गरम कद्दू का हलवा तैयार है।
    इसे कटोरे में निकालकर ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और सर्व करें।

 

संबंधित खबरें

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish