शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक में महाविद्यालय का नाम चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 9 January 2025

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य जनभागीदारी समिति के सचिव अतुल कुमार वर्मा बताया की इस नवगठित समिति के प्रथम बैठक में महाविद्यालय के विकास से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया।

महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए पीने के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए दो पेयजल उपकरणो की खरीददारी, आगंतुकों तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था हेतु स्टील चेयर , कम्प्यूटर आपरेटर के वेतन का निर्धारण कलेक्टर दर पर किए जाने का निर्णय लिया गया।
महाविद्यालय परिसर के बगल में स्थित विवेकानंद वाटिका के सौंदर्यीकरण, महाविद्यालय के शौचालयों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुरोध पत्र। महाविद्यालय के विस्तार हेतु भूमि आवंटन की मांग तथा महाविद्यालय के नाम को क्षेत्र की ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा भौगोलिक पहचान को को ध्यान में रखते हुए चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने सम्बंधित प्रस्ताव को शासन को प्रेषित किए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया।

बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य भरतपुर सोनहत विधायक प्रतिनिधि निलेश मिश्रा,अजय जगवानी, राहुल सोनी, निशांत गुप्ता, राजेश मिश्रा, भरतलाल गुप्ता, सुनील कुमार, सत्ते लाल बैंगा, अमित सोनी,नूरसबा, ओमप्रकाश पटेल, सुशीला सिंह उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish