बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सीवान में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नितीश ने देखा प्रस्तावित पथ, ‘चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में गुणवत्ता जरूरी’

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

सीवान/पटना.

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाआंे की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पथ सीवान-आंदर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यका स्थल निरीक्षण किया। इस पथ की कुल लंबाई 16.250 किलोमीटर है। मैप के माध्यम सेअधिकारियों ने इस पथ के विषय में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सारणएवं सीवान जिला अंतर्गत छपरा (एन0एच0-31, बलिया मोड़)-मांझी-दरौली-गुठनी (एन0एच0-227ए) पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।

इस पथ की कुल लंबाई 72.183 किलोमीटर है, जिसकी कुल लागत 701 करोड़ 25 लाख 89हजार रुपये है।इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्यएवं कृषि मंत्री श्री मंगल पांडे, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह सीवान जिले की प्रभारी मंत्रीश्रीमती रेणु देवी, सांसद श्री श्रीमती विजया लक्ष्मी देवी, विधान पार्षद श्री वीरेंद्र नारायण यादवएवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्रीविनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस0 सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभागके प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह,सारण प्रमंडल के आयुक्त श्री गोपाल मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा श्री दीपक वर्णवाल,पुलिस उप महानिरीक्षक सारण प्रक्षेत्र श्री नीलेश कुमार, जिलाधिकारी श्री मुकुल कुमार गुप्ता,पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थितथे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish