गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

काराबाओ कप : न्यूकैसल से 2-0 की हार के बाद आर्सेनल के लिए मुश्किल हुई राह

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

लंदन
आर्सेनल को इस सीजन के काराबाओ कप फाइनल में पहुंचने के लिए अब कठिन राह तय करनी होगी। सेमीफाइनल के पहले चरण में न्यूकैसल यूनाइटेड ने उन्हें उनके ही घर, एमिरेट्स स्टेडियम में 2-0 से हरा दिया। न्यूकैसल यूनाइटेड अब दूसरे चरण के लिए सेंट जेम्स पार्क में दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा। न्यूकैसल के लिए ये शानदार प्रदर्शन साबित हुआ, जहां उन्होंने आर्सेनल को हर पहलू में पीछे छोड़ दिया।

मैच के 37वें मिनट में अलेक्जेंडर इसाक ने न्यूकैसल को बढ़त दिलाई। यह उनका 15 मैचों में 14वां गोल था और न्यूकैसल के लिए 50वां गोल। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 89 मैचों में हासिल किया। इसके बाद 51वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने दूसरी बढ़त दिलाई। इसाक के शॉट को गोलकीपर राया ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गॉर्डन ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। न्यूकैसल ने न केवल दो मौके भुनाए, बल्कि उनके डिफेंस ने आर्सेनल के हर प्रयास को नाकाम कर दिया। यह प्रदर्शन उन्हें वेम्बली के फाइनल के और करीब ले गया है।

वहीं, आर्सेनल के लिए यह रात निराशाजनक रही। अब उन्हें 5 फरवरी को दूसरे चरण में अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी। दूसरी ओर, न्यूकैसल के खिलाड़ी उत्साहित हैं और अपने घरेलू दर्शकों के सामने फाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण पर होंगी, जहां न्यूकैसल का लक्ष्य तीन सीजन में दूसरी बार काराबाओ कप फाइनल में पहुंचना होगा।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish