शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

हैदराबाद में कार में आग लगने से दो जिंदा जले, आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 January 2025

हैदराबाद।

हैदराबाद के घाटकेसर से बच्चाराम की ओर जा रही कार में आग लगने से कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है। यात्रा के दौरान अचानक कार में आग की लपटें उठने लगीं और अंदर मौजूद दो व्यक्ति आग की चपेट में आ गए।

अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाई। मरने वालों में से एक पुरुष था, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। उसका शरीर पूरी तरह से जल गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी
आंध्र प्रदेश के पलानाडु जिले के दचपेल्ली मंडल में मंगलवार सुबह श्रीनवासपुरम के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी सीमेंट लोड करने के लिए विष्णुपुरम राशि सीमेंट फैक्टरी जा रही थी। इसके चलते यातायात ठप हो गया। इसके बाद गुंटूर और हैदराबाद के बीच चलने वाली ट्रेनों को विजयवाड़ा के रास्ते से चलाया जा रहा है। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish