राज्य सरकार ने 5 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

Share This Post

लखनऊ
यूपी में आंगनबाड़ी में नौकरी करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राज्य सरकार ने  5 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मुरादाबाद, कानपुर देहात, इलाहाबाद, बहराइच और अंबेडकरनगर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख हर जिले के लिए अलग-अलग है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना 2025 में उल्लिखित विवरण, अंतिम तिथि, रिक्त पदों की संख्या नीचे लेख में देख सकते हैं।

यूपी के इन जिलों में होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। 5 नए जिलों में रिक्तियां, अंतिम तिथि के लिए नीचे दी तालिका देखें:

    मुरादाबाद: 151 पद, आवेदन की अंतिम तिथि- 31 जनवरी 2025
    कानपुर देहात: 88 पद, अंतिम तिथि- 15 जनवरी 2025
    बलिया: 301 पद, अंतिम तिथि- 12 जनवरी 2025
    बहराइच: 598 पद, अंतिम तिथि- 9 जनवरी 2025
    अंबेडकर नगर: 223 पद, अंतिम तिथि- 7 जनवरी 2025

शैक्षणिक योग्यता:
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार जिस गांव, नगर, वार्ड या न्याय पंचायत से आवेदन कर रही हैं, वहां की निवासी होना आवश्यक है। कृपया ध्यान दें कि पात्रता मानदंड राज्य और पद के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। अतः संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप