बिहार-पटना के गुरु दरबार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने टेका मत्था, दरभंगा और मुजफ्फरपुर भी जाएंगे

Share This Post

पटना.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हैं। यहां वह नए भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने पीएमसीएच आने की घोषणा शुक्रवार को ही की थी। आज अपने तय समय पर वह अस्पताल पहुंचे गए। इस वक्त वह वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव भी मौजूद हैं।

दलित बस्ती में चलाया सदस्यता अभियान
तख्त श्री हरमंदिर साहिब में हाजिरी लगाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री खाजेकला घाट के पास एक दलित बस्ती में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने 25 लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलवाई। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।

तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।

दरभंगा और मुजफ्फरपुर भी जाएंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। दूसरे दिन वह पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप