गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर में ट्रेन की चपेट में आकर लोको पायलट की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

अलवर.

वर शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात 37 वर्षीय लोको पायलट ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र अंतर्गत खदराया गांव निवासी 37 वर्षीय भूपेंद्र सिंह मीणा रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था, जिनकी रेवाड़ी में बीकानेर डिविजन जोन के अंतर्गत ड्यूटी थी। जो हाल में वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीणा कॉलोनी बेलाका में खुद के मकान पर रहता था।

ह कल देर रात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी सूचना सदर थाने ने परिवारजनों को रात करीब 11:00 बजे के समीप दी। इधर, मौके पर जब परिवारजन पहुंचे जब तक भूपेंद्र मीणा दम तोड़ चुका था। भूपेंद्र सिंह मीणा की पत्नी भी अलवर शहर के सदर थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। वहीं ASI जितेंद्र सिंह ने बताया कि कल रात करीब 7 से 8 बजे के पास थाने पर सूचना मिली कि दादर रेलवे ट्रैक पर किसी की लाश पड़ी हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची जब तक ट्रैक पर पड़े युवक ने दम तोड़ दिया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish