गूगल को लगेगा तगड़ा झटका, लगाया जा सकता है अरबों डॉलर का फाइन, बड़ा आरोप

Share This Post

लंदन

गूगल (Google) को तगड़ा झटका लगा है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार यूके के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल की कड़ी आलोचना की और कहा कि वह ब्रिटेन में कॉम्पिटिशन को खत्म करने के लिए डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग में अपने दबदबे का गलत फायदा उठा रहा है। ब्रिटेन की कॉम्पिटिशन और मार्केट्स अथॉरिटी के अनुसार गूगल ब्रिटेन के 1.8 बिलियन पाउंड (2.4 बिलियन डॉलर) के डिजिटल एडवर्टाइजिंग मार्केट में ऑनलाइन पब्लिशर्स और एडवर्टाइजर्स को नुकसान पहुंचा कर अपनी सर्विसेज को प्राथमिकता देता है। अथॉरिटी ने यह आरोप जांच के बाद लगाया। आरोप साबित होने पर गूगल पर अरबों डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही गूगल को यह आदत बदलने का आदेश भी दिया जा सकता है।

साल 2015 से दबदबे का गलत फायदा उठाने का आरोप
यूके के नियामकों ने कहा कि गूगल साल 2015 से अपने दबदबे का गलत फायदा उठा रहा है, ताकि वह अपने AdX ऐड एक्सचेंज की मार्केट पोजिशन को मजबूत बनाने के साथ ही उसे प्रतिद्वंदियों से बचा सके। कॉम्पिटिशन और मार्केट्स अथॉरिटी ने कहा कि AdX के जरिए गूगल ऐड टेक सिस्टम में सबसे ज्यादा फीस लेता है, जो बिड्स का करीब 20% है।

ऐड स्पेस मैनेज करने के लिए सर्वर देता है गूगल
गूगल पूरे डिजिटल ऐड इकोसिस्टम में एक बड़ा प्लेयर है, जो पब्लिशर्स को उनकी वेबसाइट्स और ऐप्स पर ऐड स्पेस मैनेज करने के लिए सर्वर ऑफर करता है। इसके अलावा गूगल ऐडवर्टाइजर्स और मीडिया एजेंसियों को डिस्प्ले ऐड्स खरीदने के लिए टूल भी देता है। यह एक एक्सचेंज भी ऑफर करता है, ताकि गूगल के साथ ऐडवर्टाइजर्स और मीडिया एजेंसियां ऑक्शन पर रियल टाइम में एकसाथ ऐड खरीद और बेच सकें।

गूगल ने दी सफाई
इसी बीच गूगल ने एक बयान जारी करके अपनी सफाई दी है। गूगल ने कहा कि वह तेज कॉम्पिटिशन वाले इस सेक्टर में अपने पब्लिशर और ऐडवर्टाइजिंग पार्टनर्स की पूरी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही गूगल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए इस पर जरूरी प्रतिक्रिया देने की भी बात कही है। बताते चलें कि गूगल केके लिए यूरोपियन यूनियन का ऐंटी ट्रस्ट इन्वेस्टिगेशन और यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट में दायर एक केस भी बड़ी टेंशन है क्योंकि यहां भी गूगल के ऐड बिजनेस को लेकर जांच चल रही है और इसका ट्रायल इसी महीने शुरू होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप