गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-नवादा के डायल 112 के जवानों ने ऑनलाइन ली घूस, एसपी के आदेश पर दो पुलिस जवान गिरफ्तार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

नवादा.

बिहार पुलिस ने वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई नवादा पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने की है। इस संबंध में एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि गोंदापुर टी ओ पी डायल 112 मोटरसाइकिल सिपाही इंद्रजीत कुमार और सुनील कुमार को निलंबित किया गया हैं। ये दोनों पुलिसकर्मी वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे।

पीड़ित वाहन मालिक ने दोनों पुलिसकर्मियों को 8000 रुपए नगद,और फिर उनके कहने पर किसी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल पर गूगल पे पर 1800 रुपए का भुगतान करवाया था। पीड़ित शख्स ने उसका स्क्रीन शॉर्ट पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सअप पर भेजा और न्याय की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आते ही एसपी अंबरीष राहुल ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोप सत्य पाया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ नगर थाना में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अवैध वसूली करनेवाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं आम जनता पुलिस अधीक्षक के इस कारवाई से खुश हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish