गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मुजफ्फरपुर की कोर्ट में वेब सीरीज IC-814 पर मामला दायर, नसीरुद्दीन शाह समेत 11 की शिकायत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

मुजफ्फरपुर.

विवादित वेब सीरीज IC-814 को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सीजेएम की अदालत में कुल 11 अभिनेता अभिनेत्री के खिलाफ में परिवाद दायर करवाया है। मुजफ्फरपुर की कोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री के नाम चिन्ह कलाकार नसरूद्दीन साह, दिया मिर्जा, पंकज कपुर समेत 11 कलाकारों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, पश्चिमी की अदालत में शिकायत की है। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर होगी।

मामले में सुधीर ओझा ने बताया कि अपने मोबाइल पर नेटफिलिक्स ओटीटी के जरिये I.C 814 हाईजैक वेबसीरीज देख रहा था। इसमें देखा कि दिसंबर 1999 की प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित वेबसीरीज मे हाईजैक करने वाले आतंकवादियों के प्रति नम्रता दिखाते हुए सच को छुपाने की कोशिश की गई है। ताकि देश में जनता के बीच आद्वेश बढ़े देश की एकता और अखंडता खतरे में हो। उन्होंने कहा कि उस वक्त की सरकार की अभी बदनामी हो और इसके कारण से दुश्मन को विशेष रूप से अलगाववादियों को बढ़ावा मिले। सुधीर ओझा ने आरोप लगाया कि फिल्म बनाने वाले और इसमें काम करने वालों ने तुच्छ लाभ लाभ के लिए दिसंबर 1999 की एक प्लेन हाईजैक की घटना को छुपाते हुए एक मनगढ़ंत कहानी पर वेब सीरिज बना दिया गया है। दुष्प्रचार करने का काम किया। इसी से आहत और मर्माहत होकर मैंने वेब सीरिज आई.सी. 814 हाईजैक के 11 कलाकारों के खिलाफ परिवाद दायर किया है।

11 लोगों के खिलाफ शिकायत
इस परिवाद में फिल्म के निर्माता निदेशक अनुभव सिन्हा, निर्माता संजय रौत्री, निर्माता सरीता पाटिल, दीक्षा ज्योति रौत्री, सहायक निर्माता रोहित शर्मा, अभिनेता नसरूद्दीन साह, अभिनेत्री दिया मिर्जा, कलाकार पंकज कपुर, कलाकार अरविंद स्वामी, अभिनेत्री पत्रलेखा और एक कलाकार विजय शर्मा के शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दे कि IC-814 वेब सीरीज को लेकर पहले से भी विवाद हो रहा है। फिल्म में हाईजैकरों के नाम भोला और शंकर रखे जाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है। वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को समन जारी किया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish