शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

खाई में गिरी सेना की गाडी , चार जवानों की मौत; बंगाल से जा रहे थे सिक्किम

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

पाकयोंग

सिक्किम के पाकयोंग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सेना के एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से 4 जवान शहीद हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सेना का वाहन ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते पर यात्रा कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के ज़ुलुक जाते समय गुरुवार को सड़क दुर्घटना में कम से कम चार भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई।भारतीय सेना के चार जवानों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल भी शामिल हैं।

यह दुर्घटना सिक्किम के पाकयोंग जिले में सिल्क रूट पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 700 से 800 फीट नीचे खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रीनॉक रोंगली राज्य राजमार्ग पर दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल वीर में हुई, जिसे सिल्क रूट के नाम से भी जाना जाता है।

हादसे के तुरंत बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया, लेकिन चार जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कर्मियों की पहचान मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के क्राफ्ट्समैन डब्ल्यू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी के रूप में हुई है। सभी सैन्यकर्मी पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish