कर्नाटक : रेणुकास्वामी हत्याकांड में दर्शन और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Share This Post

बेंगलुरु
बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को रेणुकास्वामी हत्याकांड में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की गई।

पुलिस ने 24वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर 3991 पन्नों के आरोपपत्र में 231 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। दर्शन तथा उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और मामले में आरोपी 15 अन्य लोग राज्य की विभिन्न जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को कथित आपत्तिजनक संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन आवेश में आ गये और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। रेणुकास्वामी का शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के निकट एक नाले के पास मिला था।

आरोपियों में से एक राघवेंद्र यह कह कर रेणुकास्वामी को यहां आरआर नगर में एक जगह पर लाया था कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं। इसी जगह पर उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नंबर एक पवित्रा रेणुकास्वामी की हत्या के लिए ‘‘मुख्य वजह’’ थी। उन्होंने दावा किया कि जांच से यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में शामिल हुई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप