सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन

Share This Post

उज्‍जैन

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 100 वर्ष की आयु के थे और बीते एक सप्ताह से अधिक बीमार थे। फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उज्‍जैन शहर के फ्रीगंज स्थित एसएन कृष्णा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उज्जैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री यादव भी अपने पिता का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनसे मिले थे। अंतिम यात्रा चार सितंबर बुधवार को सुबह 11:30 बजे निज निवास गीता कालोनी, उज्जैन से निकलेगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट, भूखीमाता मंदिर के पास होगा।
कपड़ा बनाने वाली मिल में करते थे काम

समाजजन के अनुसार पूनमचंद यादव का जीवन संघर्ष के बीच गुजरा। उन्होंने कपड़ा बनाने वाली हीरा मिल में नौकरी भी की। मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पिता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री यादव भोपाल से उज्जैन पहुंचे।

नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्‍यक्‍त कीं

सीएम के पिता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आदि ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है।

दुख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं है, किंतु उनके आशीर्वाद की छाव सदैव आपके साथ है। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

दिग्विजय सिंह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन की खबर दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन यादव के पिता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक हैं। बाबा महाकाल शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप