मौसम विभाग ने की लखनऊ में तीन दिन तक बारिश की भविष्‍यवाणी

Share This Post

लखनऊ

लखनऊ और आसपास के इलाकों में एक बार फिर अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। वायुमंडल के निचले हिस्से में कम हवा के दबाव का क्षेत्र बना है। इसका असर मंगलवार दोपहर या शाम के बाद से दिखने लगेगा। बारिश का सिलसिला फिर शुरू होगा, जो तीन चार दिन तक चल सकता है।

उमस से बेहाल शहर को लोगों को राहत की उम्मीद बंधी है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र अब देश के मध्य में आ चुका है। यह बंगाल की खाड़ी से उठ रही नम हवा को तेजी से खींच रहा है। केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार मंगलवार तक इसका असर लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में होगा। नतीजतन मध्यम से भारी बारिश तक हो सकती है। तेज हवा चलेगी और बिजली गिरने की भी संभावना है। सोमवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

कुछ इलाकों में पड़ी बौछार

दिन में दो बजे के करीब खदरा और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। शाम को आलमबाग, नाका समेत कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से शाम तक कुल 5.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप