गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से एक की मौत और कई बीमार, जांच में जुटी पुलिस

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में दीघरा इलाके के एक गांव में देर शाम कथित शराब पीने से एक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। वहीं इसमें अन्य लोग भी शामिल थे, जो अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि एल्यूमिनियम के कबाड़ की दुकान में काम करने वाले कई मजदूर जुटे हुए थे और देर शाम को सभी ने यहां शराब पी ली थी, जिसके बाद कई लोगों की तबियत भी बिगड़ने लगी, जिसके बाद इस मामले की जानकारी अन्य लोगों को हुई।

मृतकों में एक की पहचान अनिल कुमार शर्मा 38 वर्ष के रूप में की गई है। यह भीखानपुरा गांव का निवासी बताया गया है। आनन फानन में उसके शव को जलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं मौके पर ही मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के डर से परिजन मृतक का शव लेकर अज्ञात स्थल पर निकल गए हैं, ताकि पुलिस का केस का मामला न बने। वहीं इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि सदर थाना की पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, जिसमें एक की मौत हो गई। इधर, भीखनपुरा गांव की रहने वाली सुनैना देवी ने बताया कि राकेश कुमार दिघरा में बिजली का तार खोलने का काम करता था। देर शाम को घर में आया तो उसकी हालत गंभीर थी। पता चला कि वह कई लोगों के साथ में बैठा हुआ था और सभी ने जहरीले शराब का सेवन किया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish