बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-जयपुर के नाहरगढ़ की पहाड़ियों में मंदिर घूमने निकले दो भाई, एक की मिली लाश और दूसरे की तलाश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

जयपुर.

नाहरगढ़ के चरण मंदिर घूमने जाने की बात कहकर रविवार को घर से निकले दो भाई रात तक घर नहीं पहुंचे। सुबह नाहरगढ़ में एक भाई की लाश झाड़ियों में मिली। अब दूसरे की तलाश जारी है। उधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कल उनकी मदद नहीं की और अपने स्तर पर ढूंढने को कहा।

परिजन रविवार रात थाने के बाहर जुट गए और हंगामा किया। इसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस एक्टिव हुई। रात 11 बजे सिविल डिफेंस को जानकारी दी गई। सिविल डिफेंस की टीम ने सोमवार सुबह 5 बजे तक पहाड़ी एरिया में चरण मंदिर, हथनीकुंड, नाहरगढ़ टांका, चांदमारी की पहाड़ी और जंगल के इलाकों में सर्च किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह दोबारा टीमों को सर्च के लिए रवाना हुईं। इस दौरान नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर राहुल की बॉडी टीम को मिल गई। आशीष का सुराग अभी नहीं लगा है। दोनों के पिता सुरेश पाराशर शास्त्री नगर में ही कांजी बड़े की दुकान चलाते हैं। राहुल एमए की पढ़ाई कर रहा था। आशीष बीए की पढ़ाई कर रहा है। पिता सुरेश का रो-रो कर बुरा हाल है। वे अभी भी शास्त्रीनगर थाने बैठे हुए हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish