झारखंड-कोडरमा में पकड़ीं 5 लड़कियां, होटल के बेसमेंट में अचानक रात में पहुंची पुलिस

Share This Post

कोडरमा.

झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड के स्पाइसी होटल में रात में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने जिस्मफरोशी का धंधा के आरोप में महिला, होटल मैनेजर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को कोडरमा जेल भेज दिया। सभी बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना पर की गयी। इस दौरान अवैध शराब की बोतलें और अपात्तिजनक सामान भी बरामद की गयी है।

होटल में चल रहा था देह व्यापार
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड़ स्थित स्पाइसी हाउस होटल में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। छापेमारी कर संदिग्ध हालात में चार युवती, एक महिला, होटल मैनेजर सहित 10 लोगों को पकड़ा गया।

होटल के बेसमेंट में जिस्मफरोशी
जानकारी के मुताबिक, एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार की अगुवाई में कार्रवाई की गई। होटल संचालक द्वारा होटल के बेसमेंट में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों में होटल का मैनेजर संजय कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

मामले की गहराई से कर रहे हैं जांच: एसडीपीओ
एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के मुताबिक पांच महिला, चार पुरुष और एक होटल संचालक समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसको लेकर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। अनैतिक कार्य होने पर पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी। इधर थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि होटल का संचालन पिछले 17 जुलाई से शुरू हुआ। जबकि पकड़े गए महिलाएं और पुरुष नवादा जिले के हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी में आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें मिली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप