बिहार-गोपालगंज में शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने दिया जहर, मछली-भात खिलाने के बहाने घर पर बुलाया

Share This Post

गोपालगंज.

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी एक शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए घर बुलाया और खाना में जहर मिलाकर खिला दी। इससे प्रेमी की स्थिति नाजुक हो गई। प्रेमी ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित युवक की पहचान विपिन शर्मा के (32) पुत्र तेजश्वी शर्मा के रूप में की गई है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह कोर्ट में एक प्राइवेट कर्मी के तौर पर काम करता है। प्रेमी युवक के दो पुत्र और एक पुत्री है। छह वर्ष पूर्व किसी मामले में उसकी प्रेमिका कोर्ट में गई थी जहां दोनो के बीच आंखे लड़ गई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दोनो छुप-छुपकर मिलने लगे। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। दो साल बाद प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी युवक के ऊपर शादी के झांसा देकर शारीरिक शोषण करने को लेकर केस दर्ज करा दी। इसके बाद केस वापस लेने के लिए एक लाख 60 हजार रुपए प्रेमी से ले ली। बाद में मामला शांत हो गया। कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए लेकिन लड़की द्वारा मैसेज किया जाने लगा। इसके बाद फिर बातचीत शुरू हो गई।

मछली-भात खाने के बाद ही उल्टी होने लगी
इसी बीच रविवार की रात प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए प्रेमी को अपने घर बुलाया। मछलीभात खाने के बाद वह अपने घर के लिए निकल गया। इसी बीच उसे उल्टी होने लगी। उल्टी होने के बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचे दोस्त ने उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने युवक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में नगर थाना में तैनात एसआई रुचि कुमारी ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान के मुताबिक एक लड़की ने उसे खाना खाने के लिए अपने घर बुलाया था। युवक और लड़की के साथ कुछ वर्षो से रिलेशन चल रहा है। लड़की घर बुलाकर कुछ खिलाई जिसके बाद उसे उल्टी होने लगा। इसपर उसे शक हुआ की कही उसे कुछ मिलाकर न खिला दिया गया हो। उसके दोस्त द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप