महाराष्ट्र में VIP नंबर खरीदना हुआ मंहगा, 001 नंबर चाहिए तो देने होंगे 6 लाख

Share This Post

मुंबई
 महाराष्ट्र में वीआईपी नंबरों के शौकीन लोगों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने वाहनों के लिए 'वीआईपी' नंबरों की फीस बढ़ा दी है। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में सबसे ज्यादा डिमांड वाला नंबर '0001' अब 6 लाख रुपये में मिलेगा। नई फीस के मुताबिक, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में 'आउट-ऑफ-सीरीज' वीआईपी नंबर की कीमत 18 लाख रुपये तक होगी, जो कई मिड-सेगमेंट कारों की कीमत के बराबर है।

30 अगस्त को जारी परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, चार पहिया वाहनों के लिए प्रतिष्ठित नंबर '0001' की कीमत मौजूदा 3 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये हो जाएगी। दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 50,000 रुपये की जगह अब 1 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे। मुंबई, मुंबई उपनगरीय, पुणे, ठाणे, रायगढ़, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर और नासिक जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों मं, चार या अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए '0001' के लिए वीआईपी शुल्क 4 लाख रुपये से बढ़कर 6 लाख रुपये हो जाएगा।

मिड-सेगमेंट कारों की कीमत के बराबर नंबर का रेट
कई उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्ति, शीर्ष व्यवसायी, राजनेता और मशहूर हस्तियां अपनी महंगी कारों के लिए वीआईपी नंबर पसंद करते हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित 'तीन गुना मूल शुल्क' चार पहिया और अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए 15 लाख रुपये और दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 3 लाख रुपये होगा। नई फीस का मतलब है कि मुंबई और पुणे सहित प्रमुख शहरों में 'आउट-ऑफ-सीरीज' वीआईपी नंबर की कीमत 18 लाख रुपये तक होगी। ये कई मिड-सेगमेंट कारों की कीमत के बराबर है।

इन नंबरों के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये
अन्य मांग वाले नंबरों के लिए भी फीस बढ़ा दी गई है। 16 लोकप्रिय नंबरों के लिए, चार पहिया वाहनों के लिए नया शुल्क मौजूदा 70,000 रुपये के बजाय 1 लाख रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 15,000 रुपये से 25,000 रुपये है। 49 अतिरिक्त नंबरों के लिए, चार पहिया वाहनों के लिए शुल्क को मौजूदा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये और दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 15,000 रुपये कर दिया गया है। 189 पंजीकरण नंबरों के एक और समूह के लिए, जैसे 0011, 0022, 0088, 0200, 0202, 4242, 5656 और 7374, चार पहिया वाहनों के लिए संशोधित शुल्क 25,000 रुपये और दोपहिया वाहनों और दो से अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए 6,000 रुपये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप