शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

यूएस ओपन में एक और बड़ा उलटफेर… डिफेंडिंग चैम्पियन कोको गॉफ हारीं, बोपन्ना-भांबरी भी बाहर

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

 न्यूयॉर्क

टेनिस फैन्स इस समय ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2024 सीजन के रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं. मगर उनके लिए सोमवार (2 सितंबर) को एक निराशाजनक खबर सामने आई. महिला सिंगल्स में डिफेंडिंग चैम्पियन कोको गॉफ को उलटफेर का शिकार होना पड़ा.

कोको गॉफ के अलावा भारतीय फैन्स भी निराश दिखे. मेन्स डबल्स में रोहन बोपन्ना और यूकी भांबरी भी हारकर बाहर हो गए हैं. 20 साल की कोको गॉफ को चौथे यानी प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में हारकर बाहर होना पड़ा है.

अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ का मुकाबला हमवतन एमा नवारो (Emma Navarro) से था. 12वीं रैंक एमा ने तीसरी रैंक कोको गॉफ को इस मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-3 से करारी शिकस्त दी. दोनों स्टार के बीच यह मुकाबला 2 घंटे और 12 मिनट तक चला. बता दें कि कोको गॉफ ने 2023 यूएस ओपन का सिंगल्स खिताब अपने नाम किया था.

बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी भी हारकर बाहर

दूसरी ओर रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन की तीसरे दौर में हार के साथ ही भारत की अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल में चुनौती समाप्त हो गई. बोपन्ना और एबडेन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी रविवार की रात को खेले गए मैच में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 66 मिनट में 1-6, 5-7 से हार गई.

बोपन्ना और एबडेन ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीता था. 44 वर्षीय बोपन्ना पहले ही डेविस कप से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे या नहीं.

यूकी भांबरी भी डबल्स में हारकर बाहर हुए

सुमित नागल शुरुआती दौर में हार के साथ पुरुष एकल से बाहर हो गए थे, जबकि युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी इससे पहले टूर्नामेंट के विभिन्न चरणों में पुरुष युगल में हार गए थे. यूएस ओपन के मेन्स डबल्स के तीसरे राउंड में भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी (Albano Olivetti) रविवार को शीर्ष वरीय मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासिया जेबालोस से सीधे सेटों में हारकर अमेरिकी ओपन से बाहर हो गए. स्पेन और अर्जेंटीना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने भारत और फ्रांस की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया.

बोपन्ना की मिश्रित युगल में चुनौती अभी बरकरार है जहां उन्होंने इंडोनेशिया की अल्दिला सुत्जियादी के साथ जोड़ी बनाई है. दिलचस्प बात यह है कि वह और एबडेन अब एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. मिश्रित युगल में एबडेन और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा को चौथी वरीयता दी गई है.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish