इंदौर की गोताखोर पलक ने सिंगापुर चैंपियनशिप में जीते 3 स्वर्ण समेत 5 पदक

Share This Post

इंदौर

इंदौर की अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर पलक ने एक बार फिर अपनी जीत से इतिहास रच दिया है। सिंगापुर में 30 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सिंगापुर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पलक ने छह इवेंट खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक हासिल किया है।

छह अलग-अलग इवेंट में मेडल
यह पहला मौका है जब एक ही चैंपियनशिप में छह अलग-अलग इवेंट के पांच इवेंट में मेडल जीते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि सिंगापुर नेशनल चैंपियनशिप में किसी भारतीय लड़की ने पांच पदक एक साथ जीते हैं। पलक वर्तमान में इंदौर के सरकारी स्विमिंग पूल नेहरू पार्क तरण ताल में गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड कोच रमेश व्यास से प्रतिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

पलक का सपना है कि वह भारत के लिए बड़े खेलों में प्रतिनिधित्व करें, इससे पूर्व में वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप के लिए भी चुनी गई थी और वह भारत की पहली महिला गोताखोर बनी थीं। वहीं एशियाई खेल ओलंपिक सहित अन्य स्पर्धाओं में भी वह भारत का प्रतिनिधित्व कर देश को स्वर्ण पदक दिलवा चुकी हैं।

हर खिलाड़ी का सपना होता है देश के लिए खेलना
पलक ने बताया कि, "देश का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मैंने इस स्पर्धा के लिए कड़ी तैयारी की थी। कोच के मार्गदर्शन में लगातार अपनी तकनीक सुधारने पर मेहनत कर रही हूं। इसके साथ ही फिटनेस को लेकर भी सुबह व्यायाम करती हूं।" छोटी उम्र में बच्चों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है, लेकिन पलक अपने इस शौक पर भी नियंत्रण रखना सीख गई हैं।

पहले भी जीत चुकी हैं कई अंतरराष्ट्रीय पदक
पलक जूनियर के साथ ही पिछले कुछ वर्षों से सीनियर वर्ग में भी चुनौती पेश करते हुए पदकीय सफलताएं हासिल कर चुकी हैं। वर्ष 2019 में पलक ने 10वीं एशियन एज ग्रुप गोताखोरी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अपना नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया था।

इससे पहले इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश की कोई भी महिला खिलाड़ी पदक नहीं जीत सकी थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पलक देश की पहली खिलाड़ी बनी थीं। पलक को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय स्तर पर बेटी ने रोशन किया नाम
पलक राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग में लगातार पदक जीतती आ रही हैं। बेंगलुरु में 2021 में सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में पलक ने एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक जीता था। यहां भी उनके सामने स्वयं से उम्र में दोगुनी बड़ी खिलाड़ियों की चुनौती थी। राजकोट में सीनियर राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में भी तीन वर्गों में भाग लेते हुए तीनों में स्वर्ण पदक जीते थे। यहां पलक स्पर्धा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गई थीं। गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप