बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-दौसा में क्लीनिक का उद्घाटन, राजयमंत्री जवाहरसिंह बोले-कांग्रेस के जंगल राज को ख़त्म करेंगे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 1 September 2024

दौसा.

जिले में एक क्लीनिक के उद्घाटन समारोह में पहुंचे राजस्थान सरकार के कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा और राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेडम दौसा पहुंचे। कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि के चलते जहां-जहां फसलें खराब हुई हैं, उन्हें सेंटर रिलीफ फंड के नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं शुरू से भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं। हमारी पार्टी की नजर में मंत्री और संतरी सब एक बराबर होते हैं, कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। पशुओं में फैली बीमारी के बारे में उन्होंने कहा है कि जैसे ही हमें इस बारे में सूचना प्राप्त हुई हमने तुरंत वैक्सीनेशन टीम को भिजवा दिया। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में अपराधों को लेकर एक भ्रमित करने वाली पोस्ट की थी, जो कि तथ्यहीन थी। जब से राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण की है तब से चाहे संगठित अपराध हों या नकल माफिया या फिर महिलाओं पर हो रहे अपराध हों या किसी और तरह का अपराध, सरकार ने उन सारे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश था लेकिन कांग्रेस के राज में यहां जिस तरह जंगल राज बढ़ा और अपराध बढ़े, उन सबको भजनलाल सरकार ने खत्म कर दिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए हैं, जिसके चलते हम राजस्थान को शांतिप्रिय प्रदेश बनाएंगे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish