राजस्थान-टोंक में वकील पर जानलेवा हमला, कोर्ट से लौटते समय अपराधियों ने सरियों से पीटा

Share This Post

टोंक.

शहर में कोर्ट से घर लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल वकील का टोंक के सआदत अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल वकील ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि एक मामले में पुलिस की मदद किए जाने से नाराज बदमाशों ने यह काम किया है।

वकील पर हुए जानलेवा हमले की घटना पर टोंक के बार एसोसिएशन ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। घायल वकील आसिम पठान ने बताया कि बीती शाम कोर्ट से कामकाज निपटाकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान मोतीबाग रोड पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने लाठी-सरिये से हमला कर दिया और हमले के बाद बेसुध होकर गिरे वकील को आरोपी जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल वकील को सआदत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित वकील का कहना है किसी मामले में पुलिस की मदद किए जाने से नाराज बदमाशों ने उन पर हमला किया है। वहीं मामले को लेकर बार एसोसिएशन टोंक के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने भी मामले मे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।  मामले को लेकर बार एसोसिएशन कल पुलिस अधिकारीयों को ज्ञापन भी सौंपेगी। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने घायल वकील का मेडिकल करवाकर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप