शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बाल झड़ने से बचने के लिए 3 प्रभावी योगासन

शिक्षा ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 1 September 2024

हम सभी जानते हैं कि मर्दों और औरतों में बालों का झड़ना आम हो गया है, जिसका कारण हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और हार्मोनल इम्बैलेंस है। ऐसे में अगर हमें हेयर फॉल रोकना है तो इसके लिए अपने रूटीन को ठीक करना होगा और लाइफस्टाइल को बैलेंस करना होता।

अगर आपके बाल भी एक कंघी से निकलकर हाथ में आ रहे हैं तो हमारे बताएं इन 3 योगासनों अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। हर एक आसन बालों का झड़ना रोक उन्हें पहले से अधिक मजबूत बनाने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं इन तीनों योगासनों को स्टेप टू स्टेप योग करने का तरीका।

हस्तपादासन

हस्तपादासन एक ऐसा योग है जिसमें हमारे पैर और पीठ स्ट्रेच होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर उनका झड़ना रोक हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका।

करने का तरका

हस्तपादासन करने के लिए सबसे पहले आप अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाइए और नजरों को सीध में रखें।
इसके बाद गहरी सांस लेते हुए अपनी बाजुओं को ऊपर चैट की ओर उठाएं।
अब सांस छोड़ते हुए कमर को बिना मोड़े और हाथों को ऊपर की ओर सीधा रखते हुए आगे की ओर झुकें और फिर नीचे तक जाएं।
अब हाथों से पैरों को पकड़ लें और अपनी ठुड्डी को पैरों तक ले जाएं।
अब जिस तरह नीचे आए उसी तरह वापस कमर को सीधा ओर हाथों को भी ऊपर की ओर रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। और फिर हाथ नीचे कर लें।​

योगेंद्र चक्रासन

इस चक्रासन में आपको सीधा खड़े होकर खुद को टेड़ा करना होता है। जिससे हमारा ब्लड सर्कुलेशन सिर तक पहुंचता है, जो बालों का झड़ना रोकता है और उन्हें हेल्दी बनाता है। कैसे किया जाता है, आइए जानते हैं।

करने का तरीका

सबसे पहले अपने दोनों पैरों को कंधे से थोड़ा ज्यादा की दूरी पर खोल के खड़े हो जाएं।
इसके बाद अपने दोनों हाथों की मुट्ठी बनाएं और हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए पीठ को हल्का पीछे की ओर स्ट्रेच करें।
अब धीरे-धीरे आगे की ओर आएं और अपने शरीर को आगे की ओर मोड़ें।
जब आपके हाथ जमीन को चुनें लगें तो उस पोजीसन में रुक जाएं और सिर को पीठ की सीध में रखते हुए हाथों को कमर के पीछे ले जाएं।
हाथों को जोड़ें और सिर की अपोजिट में फिर कमर के पीछे से मोड़ते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
अब हाथों को नीचे कर पहले वाली पोजीसन में ले जाएं और फिर कमर को सीधा कड़ते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और खड़े हो जाएं।
अब अपने हाथ नीचे कर लें।​

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन को केमल पोज भी कहा जाता है जो बालों की हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है और हेयर फॉल को रोकने का काम करता है। इसको करना बहुत ही आसान है।

करने मे तरीका

उष्ट्रासन करने के लिए पहले अपने घुटनों के बल बैठे, इस तरह बैठें की घुटने का नीचे का हिस्सा जमीन से जुड़ा हो और बाकी का शरीर खड़ा है।
आपकी पोजीशन उल्टे एल में होनी चाहिए और घुटनों और पैरों के बीच जगह होनी चाहिए।
अब लोअर बैक को पीछे की ओर झुकाते हुए अपने हाथों को पैरों की साइड जमीन पर लें जाएं।
इसके बाद पूरे शरीर को पीछे की ओर झुका लें और शरीर को स्ट्रेच करें।
इस पोजीसन में थोड़ी सांस लें और फिर खुद को ओरिजिनल पोजीसन में ले आएं।​

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish