शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में साइकिल सवार महिला को ट्रेलर ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट मे आने से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी निर्मला डूंगडूंग पति प्रकाश डूंगडूंग आज सुबह सात बजे अपनी साइकिल से काम करने जन मित्रम स्कूल जा रही थी।

महिला जब अपने घर से निकलकर बाईपास मार्ग पर पहुंची ही थी कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बताया की महिला को कुचलने के बाद भी आरोपी ट्रेलर चालक मौके पर रुका नहीं फरार हो गया। बहरहाल घरघोड़ा पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण भारी संख्या में बाईपास मार्ग पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनो की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास मे जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish