शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

अनूपपुर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला अनूपपुर की ओर से अनूपपुर मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर एवं कोतमा एसडीएम कार्यालय के समक्ष मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम चालू करने की मांग को लेकर क्रमशः कलेक्टर अनूपपुर और एसडीएम कोतमा को ज्ञापन सोपा गया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ज्ञापन में यह उल्लेखित किया है कि समूचे मध्य प्रदेश में रेल सेवाओं के मामले में अत्यंत पिछड़ा हुआ है ।रेल विभाग ने कुछ सालों से सुनियोजित तरीके से सस्ती टिकट वाली पैसेंजर ट्रेन या तो बंद कर दी है या उन्हें महंगे किराए वाली एक्सप्रेस ट्रेन में बदल दिया है ,और एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच लगातार घटाकर आम आदमी की  पहुंच से बहुत से दूर कर दिया गया है दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आम जनता यातायात के लिए पूरी तरह से निजी बस सेवा पर निर्भर है जिनमें मनमर्जी से किराया वसूला जाता है बसों में लोगों का जान जोखिम में है क्योंकि ना तीन गाड़ियों का कोई फिटनेस होता है और ना ही देखभाल यात्रियों को बसों में जानवरों की तरह ठूंसा जाता है और आए दिन बस दुर्घटना का शिकार होकर  यात्रियों को जान लेती रहती है ।

इन गाड़ियों को चलाने प्रशिक्षित और बिना लाइसेंस वाले ड्राइवर नशे में धुत होते हैं ।और यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हैं। बस कर्मचारी द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार किया जाता है जब चाहे शादी विवाह के सीजन के नाम पर तो कभी नेता की सभा में भीड़ जुटाने के लिए इन बस सेवाओं को निरस्त कर दिया जाता है खास बात यह है कि अधिकांश बस मालिक भाजपा या कांग्रेस के नेता है और उन्हें लूटने की आजादी है ।

एक कल्याणकारी राज्य की ये जिम्मेदारी है कि वह आम जनता के लिए सस्ती सुलभ -महिलाओं छात्रों ,और वृद्ध जनों को मुक्त सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराये  ।

उपरोक्त मांग पत्र कलेक्टर को सौंपते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर मध्य प्रदेश सरकार तत्काल राज्य परिवहन निगम बस चालू नहीं करती तो इस मामले को लेकर के पूरे प्रदेश में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा ।आंदोलन और रैली में साथी जनक राठौर ,विजेंद्र सोनी एडवोकेट ,अनूपपुर सचिव प्रताप सिंह राऊतराय ,किसान सभा के नेता मोहन सिंह राठौड़ ,हीरालाल राठौर ,असीम मुखर्जी ,कामरेड जगदीश राठौर, कामरेड समरसाह सिंह गोड़,
,वी आर नेताम, राजेन्द्र विश्वकर्मा, जुगुल राठौर,रंजन सिंह,भागवत राठौर, जगदीश सिंह गोड़, दिनेश राठौर, अरविंद, रामप्रकाश यादव, रामखेलावन कोल, हेतराम गोड़ सुनील राठौर आदि भाकपा के साथी ही मौजूद थे

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish