शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छिंदवाड़ा में आधी रात को जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने जिला चिकित्सालय और चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात में औचक निरीक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत शुक्रवार  रात 12 बजे संयुक्त कलेक्टर ज्योति ठाकुर और नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, विशेष रूप से रात की ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर जांच की गई। निरीक्षण के समय सीसीटीवी कंट्रोल रूम बंद मिला और कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। इस पर कलेक्टर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई और सिविल सर्जन को लेटर जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के डीन से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

दरअसल, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के बाद छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने अधिकारियों को रात के अस्पताल की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए थे। मॉनिटरिंग की पहली रात में ही अस्पताल में इस तरह की बड़ी लापरवाही सामने आई, जिससे अस्पताल प्रबंधन की गंभीरता पर सवाल उठता है। फिलहाल, मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का उचित जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish