शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से विकास परियोजनाओं पर की चर्चा

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से विकास परियोजनाओं पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्रियों ने कहा मप्र की परियोजनाओं को केन्द्र से पूरी मदद मिलेगी

मध्यप्रदेश की सभी विकास परियोजनाओं को केन्द्र सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा- CM

भोपाल

मध्यप्रदेश की सभी विकास परियोजनाओं को केन्द्र सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलैक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल ट्रांसपोर्टेशन के लिए रेल नेटवर्क की आवश्यकता पर चर्चा की। खनिज और उर्वरक की ढुलाई के लिए रेलवे की लाइनिंग को सहमति देने की मांग की। वैष्णव ने इस पर सहमति दी। डा यादव ने उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश में कई खदाने हैं जहां में ट्रांसपोर्ट के लिए रेल लाइन की जरूरत पड़ेगी। मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे नेटवर्क स़दृढ़ बनाने के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विकास के कार्यों को लगातार प्रोत्साहन दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्री वैष्णव से आईटी के विकास के संबंध में भी चर्चा की। उनको अवगत कराया कि आई टी के क्षेत्र में विस्तार और निवेश के लिए लगतार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहे हैं। आईटी क्षेत्र के विस्तार से युवाओं को रोज़गार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।

सीपीए प्रोजेक्ट के संबंध में आवास और शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) के संबंध में राशि आवंटित करने का निवेदन किया गया। सरकार ने इसे पुन: जीवित करने का फैसला लिया है। विकास की गतिविधियों में कारगर इकाई के रूप में काम करेगा।

रक्षा  मंत्री राजनाथ सिंह जी से बातचीत में उत्तरप्रदेश के समीप क्षेत्रों में डिफेंस इन्वेस्टमेंट कॉरिडोर के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई, जो मुरैना और दतिया जैसे क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षा मंत्री को बंगलुरू दौरे के संबंध में हिन्दुस्तान एनोराटिक लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश करने की सहमति के संबंध जानकारी दी और उनसे सहयोग का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश निवासी थल, सेना अध्यक्ष से भी मुलाकात की, जिसमें प्रदेश की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish