राजस्थान-सवाई माधोपुर में भाइयों पर टाइगर का हमला, भैंस चराने गए थे सगे भाई

Share This Post

सवाई माधोपुर.

सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे गोपालपुरा गांव के नजदीक आज अचानक एक टाइगर ने हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दो सगे भाई मुकेश योगी तथा नरेंद्र योगी गोपालपुरा गांव के पास रणथंभौर नेशनल पार्क की सीमा पर बने एनीकट के समीप भैंस चरा रहे थे। तभी झाड़ियों की ओट में छिपे एक टाइगर ने मुकेश योगी पर हमला कर दिया।

अपने भाई को बचाने के लिए नरेंद्र योगी जब टाइगर के निकट पहुंचा तो टाइगर ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही टाइगर दोनों घायलों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। दोनों गंभीर घायलों को सम्मानित चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों घायलों में से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसे वन्य जीव का हमला बताया जा रहा है। हालांकि कौनसे वन्य जीव ने हमला किया है, वन विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन घायलों के मुताबिक हमला टाइगर ने किया है। बहरहाल अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप