यूपी पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद, हमने असंभव को संभव बनाया : मुख्यमंत्री योगी

Share This Post

लखनऊ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को संबोधित करते हुए प्रदेश पर भरोसा जताने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से हमने अपना काम कितना आगे बढ़ाया है, ये सफलतम उद्यमियों की बातों से जाहिर होता है। उनके विचार नए उत्तर प्रदेश की पहचान हैं। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में इस तरह का माहौल नहीं था कि किसी उद्यमी से कहा जा सके कि यहां पर निवेश कीजिए। पुरानी सरकारों का दायरा सीमित था और उनका यह लक्ष्य भी नहीं था कि प्रदेश में निवेश हो। उनका लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना था। महिला सुरक्षा, युवा और किसानों के भविष्य से खिलवाड़ होता था। यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। यहां के युवा प्रदेश के बाहर हेय दृष्टि से देखे जाते थे। प्रदेश में दंगे होते थे और त्योहारों पर कर्फ्यू लग जाता था। आज ईज आफ डूइंग बिजनेस और कानून व्यवस्था में प्रदेश सबसे आगे है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए 27 सेक्टोरियल पॉलिसी बनाई गईं। कारोबारियों से राय ली गई। पहली बार हमारे पास 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए। मैंने मिनिमम लिमिट 2 लाख करोड़ रुपये रखी। कोई मानने को तैयार नहीं था। आज 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। हमने दस लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सरेमनी की। कोई भी इसे ऑनलाइन देख सकता है। उन्होंने कहा कि हर समय टिप्पणी करने वाले देखें कि हमने असंभव को संभव बना दिया है। आज यूपी निवेश के लिए सबसे तीव्र डेस्टिनेशन है। निवेशकों से कहा कि हम विकास के लिए सारे बैरियर तोड़ेंगे और यूपी विकास का बैरियर नहीं बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप