मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-जमशेदपुर हादसे से जागा डीजीसीए, एलकेमिस्ट एविएशन का उड़ान प्रशिक्षण लाइसेंस निलंबित

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

सरायकेला-जमशेदपुर.

डीजीसीए ने एलकेमिस्ट एविएशन की उड़ान प्रशिक्षण संगठन की मंजूरी को निलंबित कर दिया है। दरअसल हाल ही में एलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट और प्रशिक्षु पायलट की जान चली गई थी। हादसे के बाद डीजीसीए ने एलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया।

डीजीसीए का कहना है कि ऑडिट के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं, जिसके बाद डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण का लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया। विमानन नियामक डीजीसीए ने कहा है कि संस्थान को खामियों को दूर करने और नियमों का अनुपालन करने की अनिवार्य सुधार प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह कदम एलकेमिस्ट एविएशन के प्रशिक्षु विमान के हादसे का शिकार होने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद उठाया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। डीजीसीए ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि 'ऑडिट के दौरान, एलकेमिस्ट एविएशन में गंभीर कमियां पाई गईं और नियामक प्रावधानों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। अलकेमिस्ट एविएशन झारखंड के जमशेदपुर सोनारी हवाई अड्डे पर स्थानीय उड़ान का काम करती है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के सोनारी हवाई अड्डे से 20 अगस्त को उड़ान भरने के बाद एलकेमिस्ट एविएशन का दो सीटर विमान लापता हो गया था। बाद में विमान का मलबा चांडिल बांध के जलाश्य से बरामद हुआ था। एनडीआरएफ और नौसेना की मदद से विमान के मलबे को जलाश्य से निकाला गया था। हादसे में प्रशिक्षु पायलय सुब्रोदीप दत्त और पायलट कैप्टन जीत सत्रु आनंद की मौत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान 'सेसना 152' था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish