अकाली दल की दिल्ली इकाई ने सेंसर बोर्ड से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की

Share This Post

नई दिल्ली
 शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से अपील की है कि कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है।

भाजपा सांसद और अभिनेत्री रनौत ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यह फिल्म छह सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने सेंसर बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि हाल में जारी फिल्म के ट्रेलर में त्रुटिपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य देखे जा सकते हैं जो न केवल सिख समुदाय को गलत तरह से प्रस्तुत करते हैं बल्कि नफरत और सामाजिक वैमनस्य भी फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह का चित्रण न केवल भ्रामक है बल्कि बहुत अपमानजनक तथा पंजाब एवं पूरे देश के सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचाने वाला भी है।

सरना ने कहा, ‘‘इस फिल्म से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने और गलत सूचनाओं का प्रसार होने की आशंकाओं के मद्देनजर मैं सीबीएफसी से अनुरोध करता हूं कि इसकी रिलीज पर रोक लगाने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करे।’’

फिल्म ‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत के हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद निर्वाचित होने के बाद रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप