शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में दो महिलाओं समेत चार की मौत, रींगस में कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

सीकर/जयपुर.

रींगस थाना इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर चढ़ गया, जिससे कार में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के बगड़ निवासी परिवार के सदस्य अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में एनएच 52 पर रींगस नदी के पास अचानक पीछे से आ रहा एक ट्रेलर आगे चल रही कार पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए, आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर कस्बे के राजकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish