सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-करौली में दो साल से फरार दो इनामी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से कुचलकर की थी युवक की हत्या

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

करौली.

थाना प्रभारी महेश कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रामवीर सिंह गुर्जर एवं पुष्पेन्द्र उर्फ लल्लू गुर्जर है। थाना प्रभारी ने बताया कि 4 सितंबर 22 को धीरसिहं गुर्जर निवासी केडापुरा सकरघटा थाना मासलुपर जिला करौली ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 4 सितंबर को समय करीब 3 बजे पर बीछिपुरा के शराब के ठेके के सामने ओमवीर, रामवीर जाति गुर्जर निवासी अनीजरा राधेश्याम, सीताराम निवासी नांगल दुरगशी व 4-5 अन्य लोग अपनी स्कार्पियो गाड़ी से खड़े थे।

इन्होंने शराब के ठेके के सामने अपनी गाड़ी लगाई। सामने से वेद प्रकाश आदि बोलेरो से चामुन्डा देवी की जात देखने जा रहे थे। उपरोक्त आरोपियों ने इन दोनों को घेरकर थाप मुक्कों से मारपीट करने लगे। इनकी मारपीट को देखकर चाचा का लड़का विमल पुत्र जनक सिहं गुर्जर, हंसराम पुत्र सूकाराम गुर्जर व आदेश पुत्र वेदप्रकाश गुर्जर बीच बचाव करने आये तो मैंने भी बीच बचाव किया। जिसके बाद उपरोक्त चारों आरोपियों ने इनके साथ मारपीट कर बीच सड़क पर पटक कर गाड़ी से विमल, हंसराम व आदेश को जान से मारने की नीयत से बुरी तरह कुचल दिया, जिससे विमल की हालत खराब होने पर तीनों को हिंडौन अस्पताल लेकर आये, जहां डाक्टरों ने विमल को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish