सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर के अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर किया हंगामा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

अलवर.

जिला अस्पताल के वार्ड में परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर हंगामा शांत कराया और बालिका के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन बालिका के शव को अपने घर ले गए। परिजनों ने कहा कि बालिका की तबियत खराब होने पर उसे चार दिन पहले जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा था।

तभी अचानक इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर सही ढंग से देखभाल नहीं करने का आरोप लगाया। बालिका के परिजन रणवीर सिंह ने बताया कि सिमरन कौर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाली थी, जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही और नर्सिंग स्टाफ के लापरवाही के चलते बालिका की मौत हुई है। 4 दिन से बालिका भर्ती थी, लेकिन इन्होंने सही ढंग से देखभाल नहीं की, जिसके चलते अस्पताल में हंगामा हो गया और मामला शांत करवाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish